5 दिसंबर 2014 - 20:03
 सीरिया में हथियार रखने वाले 85 मिलिटेंट्स रिहा

सीरिया के हलब शहर में हथियार रखने वाले 85 मिलिटेंट्स रिहा कर दिए गए हैं।

सीरिया के हलब शहर में हथियार रखने वाले 85 मिलिटेंट्स रिहा कर दिए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की राष्ट्रीय समन्वय कमेटी ने सरकार विरोधी मिलिटेंट्स को क्षमा कर दिया है जिन्होंने इससे पहले अपने हथियार रखकर सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इन लोगों को इस वादे पर रिहा किया गया है कि वे भविष्य में सुरक्षा को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में विभिन्न इलाक़ों में 700 से ज़्यादा विदेश समर्थित आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार दरआ, स्वेदा, दमिश्क़, हुम्स, क़ुनैतरा, हमा, लाज़ेक़िया, दैरुज़्ज़ूर, इदलिब और रक़्क़ा में सोमवार को 525 आतंकवादियों ने हथियार रखकर आत्मसमर्पण किया।
रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े अज़्ज़बदानी में 180 आतंकवादियों ने अपने हथियार रख दिए हैं।अप्रैल में दमिश्क़ के दो उपनगरीय इलाक़ों में लगभग 100 विदेश समर्थित मिलिटेंट्स ने अपने हथियार रखते हुए ख़ुद को सीरियाई सेना के हवाले कर दिया था।सीरिया में मार्च 2011 से अशांति है। इस देश में आतंकवादियों की पश्चिमी शक्तियां और क़तर, सउदी अरब तथा तुर्की जैसे उनके कुछ क्षेत्रीय घटक मदद कर रहे हैं।